Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पांच...

प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पांच अक्तूबर को जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पांच अक्तूबर के दिन बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं| जबकि छह अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पूरे प्रदेश में कहीं हल्की व मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड से अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। 

मौसम विज्ञान निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों से मानसून ने विदा ले ली है। उत्तराखंड में पांच से नौ अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। बारिश हल्की से मध्यम हो सकती है। सभी जिलों को इसके लिए सूचना भेज दी गई है। मानसून के विदा लेने से पहले बारिश का एक दौर अभी और दिखाई दे रहा है, उसके बाद मानसून की विदाई मानी जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments