Monday, April 7, 2025
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के कारण तीसरे दिन भी रुकी यमुनोत्री धाम की यात्रा

भारी बारिश के कारण तीसरे दिन भी रुकी यमुनोत्री धाम की यात्रा

देहरादून: बीते कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा आज तीसरे दिन भी रुकी है। विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री पिछले दो दिन से जगह-जगह स्थानों पर फंसे हुए हैं। वहीं कई श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम की ओर रुख किया है। 

क्षेत्र में विगत दिनों भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा के लिए नासूर बना जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भंडेलीगाड़ के पास भूस्खलन से बंद हो गया था, जिसके चलते बीते शनिवार से प्रशासन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर श्रद्धालुओं को जाने से रोका हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने आज मंगलवार देर शाम से आवाजाही शुरू करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments