Friday, September 19, 2025
Homeउत्तराखण्डतीर्थयात्रियों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, कई लोग घायल

तीर्थयात्रियों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, कई लोग घायल


श्रीनगर। शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास ं एक भारी भरकम बोल्डर श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर गिर गया। जिससे कई यात्री घायल हो गए।
 तोताघाटी के पास शनिवार की सुबह बोल्डर यात्रियों के वाहन के ऊपर गिर गया। जिस कारण वाहन की छत दब गई और वाहन में बैठे चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बछेली खाल चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालते हुए चारों लोगों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती कराया। जहां चारों लोगों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान 41 वर्षीय सुमित पुत्र लाल सिंह अशोक नगर दिल्ली, 42 वर्षीय विजय कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी टैगोर नगर दिल्ली, 38 वर्षीय नरेश पुत्र खेम सिंह जेजे कॉलोनी दिल्ली, 42 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र अर्जुन दास उम्र 42 निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
बछेली खाल पुलिस स्टेशन प्रभारी महेंद्र राणा ने बताया कि दिल्ली से केदारनाथ जा रहे वाहन के ऊपर तोता घाटी के समीप बोल्डर गिरने की घटना हुई है। वाहन में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुचांया गया। सभी का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments