Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है प्रेरणा: सीएम धामी

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है प्रेरणा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। यह हम सभी  देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments