Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखण्डभड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने दिनेशानंद भारती को किया...

भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने दिनेशानंद भारती को किया गिरफ्तार

देहरादून: खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे। जिस कारण उत्तर प्रदेश युवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायत त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद को भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब पुलिस ने काली सेना के प्रदेश संयोजक दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दिनेशानंद भारती के गिरफ्तारी पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनेशानंद भारती को धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments