Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखण्डरविवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

देहरादून: रविवार को भी पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। चमोली जनपद में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। औली और चकराता में फिर से बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।

निजमुला घाटी के ईराणी, पाणा, झींझी, नंदानगर के रामणी, घूनी, पडेरगांव सहित कई गांवों में बर्फ जम गई है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जमने से ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।चकराता में सीजन की चैथी बर्फबारी हुई है।  क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर छह इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments