Tuesday, March 11, 2025
Homeउत्तराखण्डसिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पुनः बने भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पुनः बने भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन पर्व के अंतर्गत अपने सभी 19 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। महानगर देहरादून में जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी के द्वारा महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को पुनः महानगर का अध्यक्ष घोषित किया गया। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का धन्यवाद किया।

इसके अलावा  मंच पर उपस्थित उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रदेश चुनाव अधिकारी विधायक खजानदास विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा सवित कपूर पूर्व मेयर सुनील उनियाल सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों समेत जनता व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

उमेश अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर पुनः विचार कर यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों से भी अधिक जोश के साथ संगठन की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा करूंगा। मैं अपने महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष का भी धन्यवाद देता हूं कि आपके द्वारा अपना अमूल्य वोट देकर आप लोगों ने मुझे पुनः सेवा करने का मौका दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सेवक बनकर बताए गए दिशा निर्देश अनुसार संगठन को आगे बढ़ते हुए राष्ट्र प्रथम द्वितीय संगठन अंतिम स्वयं के मंत्र को आगे बढ़ने का काम करूंगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, अजीत चौधरी, डॉ आदित्य राजकुमार, राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संध्या थापा, बबीता सहोत्रा, संतोष सेमवाल, विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, हरीश डोरा, संदीप मुखर्जी, गोविंद मोहन, देवेंद्र पाल, राजेश कंबोज, विनोद शर्मा, मोहित शर्मा, उमा नरेश, प्रदीप कुमार, अक्षर जैन, विपिन खंडूरी, आशीष शर्मा, शाकूल उनियाल, मनीष पाल, बलदेव नेगी, कमली भट्ट, अर्चना बागड़ी, सुषमा, कमलेश रमन, यासमीन आलम, देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल, तरुण जैन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments