Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ लोकप्रिय जन नेता समेत महान वक्ता थे अटल बिहारी...

कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ लोकप्रिय जन नेता समेत महान वक्ता थे अटल बिहारी वाजपेयी: सीएम धामी

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments