Thursday, April 10, 2025
Homeउत्तराखण्डजन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध: सीएम धामी

जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कीI इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनने के बाद अधिकारियों को जन समस्याओं से सम्बन्धित समाधान के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments