Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखण्डजनपद चमोली में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत

जनपद चमोली में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत

देहरादून : चमोली जिले के घाट के दूरस्थ गांव घुनी से मौत का एक संदिग्ध मामला सामने आया हैI इस गांव के एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है । जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक मौत के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। सहायक तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है। टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है।

इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे से बरामद हुए।

इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। धीरज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments