Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी को भेंट किए अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत

सीएम धामी को भेंट किए अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत

देहरादून: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों ने राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।

मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों चन्द्रगुप्त विक्रम, ज्ञानेश, गोविन्द, सतीश, नीरज गौड़ एवं अन्य लोगो ने पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments