Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तराखण्डबर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, क्रिसमस के बाद बदलेगा मौसम

बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, क्रिसमस के बाद बदलेगा मौसम

देहरादून: प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं| बर्फबारी का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मसूरी के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी शुरू हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है।

उन्होंने संभावना जताई कि 27 दिसंबर के बाद राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम करवट बदल सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments