Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखण्डफिर एक हफ्ते तक बारिश का पूर्वानुमान

फिर एक हफ्ते तक बारिश का पूर्वानुमान

देहरादून: शनिवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में 23 और 24 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments