Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तराखण्डअज्ञात लोगों ने आश्रम पर किया पथराव

अज्ञात लोगों ने आश्रम पर किया पथराव


उत्तरकाशी। बड़कोट में सनातन हिन्दू जागृति सगठंन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज के उपराड़ी स्थित आश्रम में देर रात को अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ दीपक कठैत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
इधर, पथराव की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत सहित सनातनियों में नाराजगी जाहिर की। कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर एसओ ने कहा कि उन्हें रात को ही सूचना मिली। कहा कि केशव गिरी महाराज से बातचीत कर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।
दूसरी तरफ, स्थानीय निवासी यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और उपराड़ी के ग्राम प्रधान शांति बैलवाल ने भी इस घटना की सत्यता की जांच कर मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments