Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर निगम में पार्षद और कर्मचारी आपस में भिड़े, हंगामे के बाद...

नगर निगम में पार्षद और कर्मचारी आपस में भिड़े, हंगामे के बाद दफ्तर में लगाया ताला

देहरादून:  राजधानी देहरादून नगर निगम में कर्मचारी और पार्षद आपस में भिड़ गए जिसके चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि कर्मचारियों ने दफ्तर में ताले लगाकर कामकाज ठप कर दिया। अब भी वहां हंगामे की स्थित बनी हुई है।

पार्षद रवि गुसाईं और विनोद कुमार का कर्मचारियों के साथ एलईडी लाइटों को लेकर विवाद हो गया। पार्षदों ने कर्मचारियों पर लाइटें दुरुस्त न रखने का आरोप लगाते हुए अभद्रता कर दी, जिसके बाद वे मौके स चले गए। इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने दफ्तर में ताला जड़ दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments