Sunday, April 20, 2025
HomeUncategorizedबैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने किए केदार बाबा के दर्शन

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने किए केदार बाबा के दर्शन

केदारनाथ। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पिता के साथ केदार बाबा के दर्शन किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया।
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने पिता हरदीप सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ पहुंची। यहां पहुंचने पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में दर्शनों के लिए गई। 30 मिनट तक पूजा की।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने उन्हें प्रसाद दिया लगभग एक घंटा केदारनाथ में रहने के बाद वह वापस लौट गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments