देहरादून । सेलाकुई के मधु विहार लाइन नंबर एक में किराये के मकान में रह रही 35 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से श्रीनगर के सारना गांव की रहने वाली थी। पूजा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से देवली निवासी प्रकाश के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं, जो गांव में रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, पूजा का लिव-इन पार्टनर प्रकाश पिछले करीब नौ माह से नौकरी के सिलसिले में जापान में रह रहा है। रविवार को प्रकाश ने पूजा को फोन किया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठने पर उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए मकान मालिक से संपर्क किया।
मकान मालिक के अनुसार, रविवार दोपहर पूजा को कमरे में जाते हुए देखा गया था। बाद में जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो पूजा अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले पूजा और प्रकाश के बीच फोन पर बहस हुई थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।