HomeUncategorizedतीन हत्याओं से दहला देहरादून, शराबी बेटे ने पिता को चाकू से...

तीन हत्याओं से दहला देहरादून, शराबी बेटे ने पिता को चाकू से मारा, मामा ने की भांजे की हत्या

देहरादून। देहरादून में हुई तीन हत्याओं ने शहर को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी तो कहीं जमीन विवाद में मामा ने भांजे को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, एक अन्य घटना में दोस्तों ने किशोर की हत्या कर दी।
राजपुर थाना क्षेत्र में नशे के आदी 35 वर्षीय नितिन राणा ने अपने पिता मदन राणा (62) पर चाकू से हमला कर दिया। बताया गया कि नितिन अपने भांजे से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। विरोध करने पर उसने दरांती से हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
वहीं, रायपुर थाना क्षेत्र के अधोईवाला में जमीन विवाद के चलते मामा ने अपने भांजे की हत्या कर दी। इसके अलावा किशोर की हत्या की घटना ने भी सनसनी फैला दी। वही तीसरी घटना नेहरू कालोनी में हुई जहा आपसी विवाद में एक 16 वर्षीय बालक की हत्या कर दी!
——————–
इस वर्ष फरवरी में भी दून में हत्याओं की एक के बाद एक घटनाएं सामने आई थीं। पलटन बाजार में गुंजन हत्याकांड, दिगंबर की हत्या कर शव जंगल में छिपाने की वारदात, कारोबारी अर्जुन शर्मा की हत्या समेत विकासनगर और ऋषिकेश की घटनाओं ने पुलिस की चुनौती बढ़ाई थी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments