HomeUncategorizedकीर्तिनगर पुल के समीप विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें...

कीर्तिनगर पुल के समीप विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं


देहरादून । कीर्तिनगर पुल के समीप सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, वह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के समीप गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में विधायक को गंभीर चोट नहीं आई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे वाहन को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments