Friday, September 20, 2024
Homeअपराधशादी से इंकार करने पर लड़की को जिंदा जलाया

शादी से इंकार करने पर लड़की को जिंदा जलाया

देहरादून: झारखंड में एक शादीशुदा युवक ने एक लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक उससे जबर्दस्ती दूसरी शादी करना चाहता था, परिजनों के इनकार के बाद उसने यह कदम उठाया। यह घटना झारखंड के जरमुंडी शहर की हैं|

डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए रांची भेजा गया है। घटना जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को युवती अपनी नानी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी राजेश उनके घर में घुस गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से घबराए परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां से उसे रांची भेज दिया गया।

युवती ने अपने बयान में कहा है कि राजेश राउत ने घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वह उससे जबर्दस्ती शादी करना चाहता है। 

डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि आरोपी राजेश राउत पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है। इसी साल राजेश राउत की दूसरी लड़की से शादी हुई थी। इसके बाद भी वह घायल युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments