Friday, September 20, 2024
HomeUncategorizedभारत भूषण भट्ट बने भाजपा के जिला महामंत्री

भारत भूषण भट्ट बने भाजपा के जिला महामंत्री

रुद्रप्रयाग। भाजपा की रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य तेज तर्रार युवा नेता भारत भूषण भट्ट को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के आम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मजबूत व्यक्तित्व, सरल स्वभाव व अपने व्यवहार से हर एक को प्रभावित करने वाले भारत भूषण की प्रदेश संगठन पर भी मजबूत पकड़ बताई जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments