Tuesday, April 22, 2025
HomeUncategorizedप्रेमिका की दस वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

प्रेमिका की दस वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

देहरादून। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही एक महिला की 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ प्रेमी ने दुष्कर्म कर दिया। महिला ने इस घटना पर बेटी का पक्ष लेने के बजाय प्रेमी का ही साथ दिया। बेटी ने इसकी शिकायत अपने पिता से की, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दुष्कर्म करने वाले महिला के प्रेमी की तलाश पुलिस कर रही है।
हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लक्सर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ कनखल थाना के जमालपुर क्षेत्र में रहती है। महिला की बेटी भी उसके साथ रहती थी। प्रेमी ने मौका पाते ही बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया। बेटी ने इसकी शिकायत अपनी मां से की, लेकिन मां ने इस पर कोई विरोध नहीं किया, उल्टा किसी को न बताने को कहा।
बच्चे ने किसी तरह अपने पिता से शिकायत की। जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments