Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड शाॅर्ट सर्किट से लगी ने पूरे  मकान को लिया चपेट में

 शाॅर्ट सर्किट से लगी ने पूरे  मकान को लिया चपेट में

उत्तरकाशी: जिले के तहसील मोरी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक जखोल मौके के लिए रवाना हुए हैं। मकान में लगी आग से भारी नुकसान होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जखोल के सूरत सिंह के बांयकुला तोक स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक जखोल मौके के लिए रवाना हुए हैं।
बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments