Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिराजनीतिक झटकाः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ी

राजनीतिक झटकाः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ी


देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस की सारी उम्मीदों पर पानी फिरना शुरू हो गया है। एक के बाद एक दिग्गज पार्टी से किनारा कर रहे है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।तो वहींए विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments