Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपार्टी से टिकट मिला तो कांग्रेस का कर दूंगा सूपड़ा साफ: वीर...

पार्टी से टिकट मिला तो कांग्रेस का कर दूंगा सूपड़ा साफ: वीर सिंह रावत

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता व रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। कहा कि कांग्रेस चुनाव की दौड़ में काफी पीछे टूट गई है। चुनाव नतीजे यह साबित कर देंगे। पार्टी फोरम में टिकट की दावेदारी की है, पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह कांग्रेस अपनी जमानत नहीं बचा सकेगी।
एक भेंट में भाजपा नेता वीर सिंह ने कहा कि वह भाजपा के एक सिपाही है। जो भी हुक्म पार्टी संगठन से मिलेगा उसका पालन करेंगे। कहा कि प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कहा कि वह पार्टी फोरम में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से दावेदारी की है। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह कांग्रेस की जमानत जब्त करा देंगे। कहा कि आम कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस का संगठन पूरी तरह समाप्त हो चुका है। कहा कि अभी हाल में केन्द्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की थी, रुद्रप्रयाग की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। कहा कि यदि विधायक बना तो रुद्रप्रयाग में अस्त व्यस्त व्यवस्था को दुरूस्त करूंगा, जनपद में नए विकास खंड का निर्माण, युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। रुद्रप्रयाग प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभा बनाई दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments