Thursday, April 17, 2025
Homeउत्तराखण्डबस चालक की लापरवाही से पलटी बस, 15 यात्री घायल

बस चालक की लापरवाही से पलटी बस, 15 यात्री घायल

देहरादून : उत्तराखंड के सितारगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है I जहाँ एक बस के पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक ने  गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।

बता दे कि सोमवार को सितारंगज में एक बस चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालाँकि, वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments