Saturday, July 27, 2024
Homeराष्ट्रीय समाचारमहाराष्ट्र: अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 11 कोविड मरीजों की...

महाराष्ट्र: अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 11 कोविड मरीजों की मौत

अहमदनगर: शनिवार को सुबह 11:30 बजे  महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से 11 कोविड मरीजों की मौत हो गयी तथा सात लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र के राज्य स्वास्थ्य विभाग उपनिदेशक पी बी  गंदल ने बताया कि  घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है जबकि पांच अन्य की हालत स्थिर है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना पर गंभीर दुख व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए।
स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल में आग लगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया तथा घटना की बारीकी से जांच की मांग की और दोषियों खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर गंभीर दुख व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments