Thursday, March 28, 2024
Homeराजनीतिहर दा हमारा आला दुबारा: माया उपाध्याय

हर दा हमारा आला दुबारा: माया उपाध्याय

देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकगायिका माया उपाध्याय ने कांग्रेस पार्टी का और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनको सांस्कृतिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है।

हाल ही में हर दा हमारा आला दुबारा, गीत से उत्तराखंड में धूम मचा रही माया उपाध्याय ने कहा अभी कुमांऊ क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।और शीघ्र ही पूरे उत्तराखंड में सांस्कृतिक संन्देशों के साथ कार्यक्रम चलाए जायेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ट नेत्री गरिमा दशौनी ने कहा पूर्व सीएम हरीश रावत ने कलाकारों के लिए सांस्कृतिक क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं।और इस समय हम पूर्व मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments