Friday, April 26, 2024
Homeधर्म-संस्कृतिइगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में जीवित हुई लोक संस्कृति, मुख्यमंत्री...

इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में जीवित हुई लोक संस्कृति, मुख्यमंत्री ने भेलो पूजन के साथ की कार्यक्रम की शुरूआत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं व संगठनों के साथ आम जनता ने इगास पर्व पर अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति व लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत लोकनृत्य व लोक संस्कृति के साथ लोक परम्पराओं के जीवन्तता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री स्वयं भेलो पूजन कर, भेलो खेलने के साथ लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को इगास की बधाई दी तथा सभी से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डवासियों से अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने व प्रदेश के विकास में सहभागी बन्ने का भी अनुरोध किया| कहा कि सभी के सामुहिक प्रयासों से हम विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सफल होंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments