HomeUncategorizedहरेला पर हरित संकल्प: रुद्रप्रयाग तहसील के स्टोन क्रशरों में खिले तीन...

हरेला पर हरित संकल्प: रुद्रप्रयाग तहसील के स्टोन क्रशरों में खिले तीन हजार पौधे, खनन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रुद्रप्रयाग। हरेला पर्व के अवसर पर जिला खनन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए जनपद के स्टोन क्रशरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। उप निदेशक / ज्येष्ठ खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में खान निरीक्षक जिज्ञासा बिष्ट तथा सहायक भू-वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सजवाण की मौजूदगी में तहसील रुद्रप्रयाग क्षेत्र के सभी स्टोन क्रशरों में हजारों पौधे रोपे गए।
अभियान के दौरान करीब तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। विशेष बात यह रही कि सभी स्टोन क्रशर स्वामियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए और अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, हरियाली बढ़ाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
खान निरीक्षक जिज्ञासा बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण और देखभाल की जाए। इसके लिए सभी स्टोन क्रशर संचालकों को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरेला पर्व पर आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। खनन विभाग की यह पहल न केवल हरित आवरण बढ़ाने में सहायक बनेगी, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। स्थानीय लोगों ने भी विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments