HomeUncategorizedघरेलू कलह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

घरेलू कलह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

देहरादून! कुमाऊं मंडल के अल्मोडा जिले मेंं सल्ट विकासखंड स्थित खुमाड़ गांव में घरेलू विवाद में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में 30 वर्षीय महिला भूमिका की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल पर है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दीपक और भूमिका ने लगभग चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए दीपक ने डंडे से पत्नी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने खून से सना डंडा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments