रुद्रप्रयाग। केदारनाथ नगर पंचायत नोटिफाइड क्षेत्र के अध्यक्ष रहे व बदरी केदार मंदिर समिति के पूर्व सदस्य तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती को सरकार ने फिर से बदरी केदार मंदिर समिति का सदस्य बनाया है। केदारनाथ के विकास व केदारपुरी में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य में भी सरकार के साथ बेहतर तालमेल बना कर सहयोग दिया। श्रीनिवास पोस्ती प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री धामी से काफी नजदीकियां है। उनका ऐसा व्यक्तित्व है कि 75 वर्ष से अधिक उम्र होने के बावजूद वह केदारनाथ में हर धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। तथा सकारात्मक दिशा में कार्य करते रहते हैं।