Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedसातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

देहरादून। हरिद्वार जिले में एक सातवीं की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
   पीड़ित किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। घटनाक्रम के अनुसार गत 12 दिसंबर को सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दो युवकों ने बाइक पर बैठाकर उसे खेत में ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी दी, और पीड़िता को छोड़ दिया। आरोपितों की धमकी के डर से किशोरी ने स्वजन को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद किशोरी ने अपनी दादी से सब कुछ बता दिया। दादी पीड़ित किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज़ कराई। कोतवाली के प्रभारी वाई एस बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित भी नाबालिग हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments