Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorizedरुद्रप्रयाग विधानसभा से 11 ने की टिकट की दावेदारी

रुद्रप्रयाग विधानसभा से 11 ने की टिकट की दावेदारी

देहरादून। रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा में 11 पार्टी नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की हैं। इस सीट पर मौजूदा विधायक भाजपा के ही भरत सिंह चौधरी हैं, इसके बावजूद बड़ी संख्या में दावेदारी सामने आई है।
भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधान सभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। पर्यवेक्षक पार्टी कार्यकर्ताओं से ली गई रायशुमारी को पार्टी हाईकमान तक ले जाएंगे।
जिले की रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल की मौजूदगी में रायशुमारी बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओ के निर्णय के आधार पर ही 2022 के प्रत्याशियों का चयन होगा। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी को प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के सम्मुख रखा जाएगा।
रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक भाजपा के हैं। इसके बावजूद 11 की दावेदारी सामने आई है। जो भाजपा के भीतर चल रहे आपसी खींचतान को भी दिखाता है
रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक भरत सिंह चौधरी के अलावा वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र बिष्ट, कमलेश उनियाल, अजय सेमवाल, आचार्य शिव प्रसाद ममगाई, विजय कप्रवान, कुलदीप नेगी, वीर सिंह रावत, बाचस्पति सेमवाल, अमरदेई शाह, गिरवीर सिंह रावत की दावेदारी सामने आई है।
बैठक के बाद पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने जिला संगठन की बैठक ली, तथा जिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments