Wednesday, April 24, 2024
HomeUncategorizedभाजपा प्रदेश महामंत्री ने घर घर जाकर बांटा तिरंगा

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने घर घर जाकर बांटा तिरंगा

अगस्त्यमुनि: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अगस्त्मयुनि में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी के यहां घर-घर में जाकर तिरंगा बांटा। वहीं भाजपा अगस्त्मयुनि क्षेत्र में तीस हजार घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
अगस्त्यमुनि में गणपति वेडिंग प्वाइंट में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पहले बैठक की गई, जिसमें प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी का स्वागत रक्षा सूत्र पहनाकर भाजपा नेत्रियों ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी ने बसंत विहार के कई घरों में तिरंगा वितरण किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा हर घर में तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा यह कार्य क्रम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक सहयोग के रूप में कार्य कर रही है, हमे तिरंगा झण्डे का सम्मान करना है और व्यवस्थित रूप से झण्डे को लगाना है। बैठक में कार्यकम्र के जिला संयोजक अनूप सेमवाल ने बताया कि जिले में भाजपा तीस हजार घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
बैठक के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा अगस्तमुनि मुख्य बाजार से पेट्रोल पंप तक निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला चमोली के प्रभारी विजय कपरवाण, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवारी बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष जेपी सकलानी, मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत, अधिवक्ता संजय दररमोड़ा, जगदीश नेगी, त्रिलोक सिंह रावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मातवर बिष्ट, जेपी सेमवाल श्रीनन्द जमलोकी, अनिल कोठियाल, पूर्व दायित्वधारी बिना बिष्ट, विजय लक्ष्मी पवार, दीपा नेगी, सुमन जमलोकी, बी बी थपलियाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments