Sunday, May 12, 2024
HomeUncategorizedउत्तराखंड के नए सीएम को पीएम की हरी झंडी

उत्तराखंड के नए सीएम को पीएम की हरी झंडी


-मंत्रीमंडल में इस बार दिखेंगे नए चेहरे
देहरादून: उत्तरांखड में नए मुख्यमंत्री व मंत्रीमंडल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हरी झंडी मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रीमंडल की सूची भी तैयार की जा चुकी है। इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा एक बार फिर से चौकाने वाला होगा। वहीं नए मंत्रीमंडल में इस बार नब्बे फीसदी नए चेहरे दिखाई देंगे।
उत्तराखंड के सीएम व मंत्रीमंडल को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। निर्वतमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी इस संबंध में हाईकमान ने सूचित कर दिया है। और उनकी भी प्रतिक्रिया मांगी गई थी, इसके लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता वंशीधर भगत से भी पार्टी ने नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा की। तथा उनकी राय भी जानी। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के साथ ही ग्यारह मंत्रियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर संशय बना हुआ है। भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पहाड़ से ही होगा। फिलहाल दो नामों पर सहमिति बनी है। पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
वहीं मंत्रीमंडल के बारे में बताया जा रहा है कि इस बार नब्बे फीसदी मंत्री नए चेहरे होंगे। पुरोन मंत्रियों को इस बार ब्रैक दिया जा सकता है। इसमें बड़े-बडे दिग्गजों के नाम भी हैं, जिनको इस बार मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। अब इस बात पर मुहर रविवार को राजनाथ सिंह अपने देहरादून दौरे के दौरान लगा देंगे।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments