Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedदेवप्रयाग में भारतीय संस्कृति व युवा विषयक पर व्याख्यान

देवप्रयाग में भारतीय संस्कृति व युवा विषयक पर व्याख्यान

देवप्रयाग। देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रीरामकीर्ति परिसर में भारतीय संस्कृति और युवा विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान का शुभामरंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, परिसर के निदेशक डा. एम. चन्द्रशेखर एवं अन्य गणमान्य लोगों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
व्याख्यान का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की 4 लाख 32 हज़ार वर्ष पूर्व प्रभु राम चले गये परंतु आज भी हम उनके नाम पर शहीद होने वाले कोठारी बंधु की जयंती-पुण्यतिथि हम मनाते हैं।प्रभु राम संस्कृतियों के संगम हैं जिनको समझने मात्र से व्यक्ति भवसागर पार कर सकता है।प्रभु राम के दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत को दुनिया का सिरमौर बनाया जा सकता है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत विश्वगुरु बनेगा।

मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने दुनिया को रास्ता दिखाया है।श्री सिंह ने कहा की प्रभु राम का जीवन वनवासी राम से लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम तक हमारे लिए मानक है।श्री सिंह ने कहा की प्रभु राम ने बाली का संहार,अहिल्या का उद्धार,सबरी का कल्याण,विभीषण का समर्थन,रावण से मुक्ति दिलाकर समाज को एक नया दिशा दिया।श्री सिंह ने कहा की प्रभु राम के बाद नए युग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उनके दिखाए रास्ते पर चलकर भारत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन हेतु आगे आना होगा।श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति के राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं।

व्याख्यान का अध्यक्षता करते हुए परिसर के निदेशक डा. एम. चंद्रशेखर ने कहा की संतों और युवाओं के हाथ में भारतीय संस्कृति के रक्षा की ज़िम्मेवारी है।डा. चंद्रशेखर ने कहा की युवा चेतना पूरे देश में संस्कृति और संवर्द्धन के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है।

परिसर के निदेशक डा. एम. चंद्रशेखर ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डा. श्रीओम शर्मा,जनार्दन सुबेदी,डा. अरविंद सिंह गौड़,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments