देहरादून। राज्य की विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए सभी विधायकों को सोमवार सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत शपथ दिलाएंगे। हालांकि चुनाव परिणाम गत 10 मार्च को घोषित हो गए थे, लेकिन अभी तक सरकार गठन नहीं हो पाई है। भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
वहीं भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को देहरादून में होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी यह जानकारी दी।
