देहरादून: देहरादून शहर में लूट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे लोगों में खौफ है। वहीं आज शिमला बाइपास में स्टेट बैंक के सामने एक व्यक्ति से तीन लाखों रुपये की लूट हूई। पीड़ित व्यक्ति बैंक से रुपये निकालकर आ रहा था। बैंक के बाहर ही लुटेरों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की है।
वहीं कुछ दिन पहले देहरादून शहर में चैन लूट के चार मामले प्रकाश में आए थे। इन घटनाओं से शहर वासियों ने डर का माहौल है।
