Sunday, May 5, 2024
HomeUncategorizedरुद्रप्रयाग से उक्रांद के प्रत्याशी होंगे मोहित डिमरी

रुद्रप्रयाग से उक्रांद के प्रत्याशी होंगे मोहित डिमरी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से मोहित डिमरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोहित को उक्रांद का टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वहीं क्षेत्रीय जनता की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
उक्रांद ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से मोहित डिमरी को टिकट दिया है। मोहित विगत दो वर्षो से पार्टी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग उक्रांद से जुड रहे हैं। मोहित डिमरी को टिकट दिये जाने के बाद जहां कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं क्षेत्रीय जनता भी मोहित को बधाई के साथ शुभकामनाएं दे रही है। उक्रांद से टिकट मिलने के बाद युवा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के साथ ही केन्द्रीय एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे और जनता से एक मौका पार्टी के लिए मांगा जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस दल की बदौलत उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना हुई, उसे जनता की ओर से एक मौका देना चाहिए।


रुद्रप्रयाग विधानसभा में अनेकों ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निराकरण आज तक नहीं हो पाया है। इन समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देना, सैनिक स्कूल का निर्माण, कृषि महाविद्यालय, आईटीआई काॅलेज, रुद्रप्रयाग में बेस अस्पताल, घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज, महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का निर्माण करवाने सहित विधानसभा क्षेत्र के सड़कविहिन गांवों को मार्ग से जोड़ने का कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर जनता के बीच जायेंगे। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के बाद तीन बार भाजपा और एक बार कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। अब जनता को इस बार उक्रंाद को मौका देना चाहिए। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता उन्हें पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा में भेजेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments