Sunday, April 28, 2024
HomeUncategorizedवरिष्ठ पत्रकार बद्री नौटियाल को पित्र शोक

वरिष्ठ पत्रकार बद्री नौटियाल को पित्र शोक

रुद्रप्रयाग। हिंदुस्तान समाचार पत्र के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बद्री नौटियाल के पिताजी विश्वेश्वर दत्त नौटियाल का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को उन्होंने अपने निवास स्थान अपर बाजार रुद्रप्रयाग में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को अपने पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों के साथ ही जनपद में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने उनके निधन को जनपद के लिए बड़ी क्षति बताया। स्वर्गीय विशेश्वर दत्त नौटियाल ने 90 के दशक तक लंबे समय 108 स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में सेवाएं दी जबकि अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं जन सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने अपने जीवन काल में राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के लिए सड़क निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने स्वामी सच्चिदानंद द्वारा रुद्रप्रयाग के निर्माण में किए गए कार्यों को भी करीबी से देखा। उनके निधन पर जनपद के व्यापारी, राजनीतिक दल, पत्रकार, शिक्षक समाज एवं क्षेत्रीय जनता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments