Thursday, March 23, 2023
HomeUncategorizedहरक सिंह रावत मंत्री पद से हुए बर्खास्त

हरक सिंह रावत मंत्री पद से हुए बर्खास्त

देहरादून।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बीच भाजपा सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही भाजपा से छह बर्षो के लिए निकाला दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह को मंत्री पद से हटाने को लेकर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा था।
पिछले कई दिनों से हरक सिंह रावत के अपनी पुत्र बहू के लिए लैंसडाउन से टिकट मांगे जाने को लेकर पार्टी से उनके मतभेद चल रहे थे। गत दिवस सूचना मिली कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने दिल्ली चले गए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने हरक सिंह रावत को मंत्री पद से हटाए जाने को लेकर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा। राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से हटाने संबंधी मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। उन्हें भाजपा से भी 6 सालों के लिए निकाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments