Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedमंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र ने 17 कार्मिकों की पदोन्नति पर लगाई मुहर

मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र ने 17 कार्मिकों की पदोन्नति पर लगाई मुहर




देहरादून। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल पर वर्षों से लंबित पड़े कार्मिकों के पदोन्नति प्रकरणों के निस्तारण का क्रम शुरू हो गया है। बीकेटीसी में उप मुख्य कार्याधिकारी (डिप्टी सीईओ) के पद समेत 17 कार्मिकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गयी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र की ओर से जारी आदेश में प्रभारी डिप्टी सीईओ के रूप में कार्यरत सुनील तिवारी को पदोन्नत कर उप मुख्य कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी की ओर से जारी आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान तथा राज कुमार नौटियाल को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को मंदिर अधिकारी के पद पर पदोन्नति दे दी गयी है।

प्रशासनिक अधिकारी डब्बल सिंह भुजवाण, युद्धवीर सिंह पुष्पाण, दीपक नौटियाल तथा प्रधान सहायक बिजेंद्र सिंह बिष्ट को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। प्रधान सहायक कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल सहित रमेश चंद्र नेगी को प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पदोन्नति दी गयी। वरिष्ठ सहायक संजीव बिष्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संदीप कपरवाण, संतोष तिवारी एवं विपिन तिवारी को प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति मिली।

पदोन्नति आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति के पश्चात स्थानांतरण अनिवार्य होगा और अग्रिम वेतन नवीन कार्यस्थल पर योगदान के उपरान्त ही देय होगा। समस्त पदोन्नत अधिकारियों/ कार्मिकों के लिए कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक होगा। जिन अधिकारियों व कार्मिकों को कम्प्यूटर ज्ञान नहीं है, उन्हें तीन माह के भीतर प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

पदोन्नतियों के साथ ही बीकेटीसी में स्थिर वेतन पर कार्यरत समस्त अवर अभियंताओं के वेतन में भी शासनादेश के अनुरूप वृद्धि की गयी है।

गौरतलब है कि बीकेटीसी के अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही अजेंद्र ने अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पड़ी पदोन्नति और वेतन विसंगति के प्रकरणों को लेकर गंभीर रूख अपनाया था। इस क्रम में अध्यक्ष द्वारा इन मामलों के निबटारे के लिए बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किया गया था। उप समिति ने कई बैठकों के बाद इन पदोन्नतियों की सिफारिश की थी।

विगत दिवस बीकेटीसी बोर्ड की बैठक में पदोन्नतियों के लिए प्रस्ताव पारित होने के बाद अजेंद्र ने इन पर मुहर लगा दी। इन पदोन्नतियों के पश्चात बीकेटीसी में वर्षों से पदोन्नति का इन्तजार कर रहे अन्य कार्मिकों में भी उम्मीद जग गयी है। इसके अलावा बीकेटीसी अध्यक्ष ने विगत दिनों वर्षों से वेतन विसंगति का सामना कर रहे लगभग सवा सौ कर्मचारियों के प्रकरणों का निस्तारण करते हुए उनके वेतन में वृद्धि कर दी।
दूसरी ओर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल ने कर्मचारियों की पदौन्नति किये जाने पर मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय का तहे दिल से आभार जताया है‌ कहा कि वर्षों से कर्मचारियों के पदौन्नति के मामले लंबित चल रहे थे मंदिर समिति ने सराहनीय कदम उठाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments