Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedअंकिता भंडारी का शव चीला बैराज से बरामद

अंकिता भंडारी का शव चीला बैराज से बरामद

देहरादून। एसडीआरएफ की टीम ने चीला बैराज से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया है। हालांकि अभी परिजनों से शव की शिनाख्त की जानी है।
18 सितंबर को अंकिता की नहर में धक्का मार कर हत्या कर दी गई थी। गत दिवस हत्यारों ने अंकिता को नहर में धक्का देकर मारने की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस चीला बैराज में शव की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस सर्चिंग के दौरान शनिवार सुबह चीला बैराज में पानी कम होने पर एक युवती का शव दिखाई दिया, जो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि यह अंकिता का शव है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments