Thursday, April 18, 2024
HomeUncategorizedपत्नी की मौसी को किया अगवा , फिर हत्या

पत्नी की मौसी को किया अगवा , फिर हत्या

देहरादून। पहले अपनी पत्नी की मौसी को अगवा कर ले गया, और फिर उसका कत्ल कर शव को गड्ढे में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तरकाशी जनपद का यह मामला है। तीन माह पहले पत्नी की मौसी को फजलपुर थाना बड़ोत, जिला बागपत के सोमदेव पुत्र इलमचन्द निवासी ने नोगांव की एक महिला, जो कि उसकी पत्नी की मौसी थी उसको बहला-फुसलाकर ले गया।
आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को विकासनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चकराता के पास एक गड्ढे से महिला का शव बरामद कर लिया गया है।
महिला की शादी 4 वर्ष पूर्व पंजाब में हुई थी। वर्तमान में वह अपने मायके नौगांव में ही रह रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments