देहरादून। आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा बद्रीश कॉलोनी में जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन से हुई, जिसके बाद विभिन्न औषधीय प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का वितरण कर पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर योग साधकों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, अश्वगंधा सहित अन्य औषधीय पौधों के गुण, उपयोग और संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पार्षद कमली भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक औषधीय पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी सरोज जुयाल ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को प्रकृति से जोड़ने और स्वस्थ, आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का एक प्रयास है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारियों, योग साधकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पौधारोपण का संकल्प लिया।
इस मौके पर अंजलि पंत, कुसुम राय, आशा, अर्चना, संगीता, लक्ष्मी, कमला गुसाईं, अनुपमा भट्ट, संजीव चांदना, केसरी भट्ट, हंसी बिष्ट, मीना झिंक्वाण, छाया शर्मा, अंजू गोयल, अरुणा गुप्ता आदि मौजूद रहे।