HomeUncategorizedटीएचडीसी टनल में हादसा, तीन की मौत; 11 लोग अस्पताल में भर्ती

टीएचडीसी टनल में हादसा, तीन की मौत; 11 लोग अस्पताल में भर्ती


देहरादून!
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार रात मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद टनल में कई श्रमिकों के फंसे होने की सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 10 घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल को बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी, सेना तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टनल में मलबा और पानी होने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मौके पर अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बचाव कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments