Homeअपराधप्रेमिका के पिता की निर्मम हत्या, शादी में बाप बन रहा रोडा

प्रेमिका के पिता की निर्मम हत्या, शादी में बाप बन रहा रोडा

हरिद्वार: कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए चर्चित राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी पंकज कुमार मृतक की शादीशुदा बेटी से प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन पिता राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था।

26 अप्रैल की शाम पंकज ने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास खेत में ले गया, जहां दोनों ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंकज को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर छोटे लाल भी पकड़ा गया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments