Saturday, May 18, 2024
Homeउत्तराखण्डप्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर जोर आजमा रहे 55 प्रत्याशी

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर जोर आजमा रहे 55 प्रत्याशी

देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने लोकसभा चुनाव को लेकर पत्रकारों को संबोधित कियाI इस दौरान उन्होंने प्रत्यासियों के नामांकन से लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत आने वाली सर्तों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पंचों लोकसभा सीटों पर कुल 55 प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल किया हैI

शनिवार को सचिवालयस्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इसके अलावा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2024 के सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 2024, 6:30 बजे सायं तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण करने पर प्रतिबंध होगा। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments