Friday, April 26, 2024
Homeउत्तराखण्डयुवा चेहरे के रूप में अनूप सेमवाल की केदारनाथ से मजबूत दावेदार

युवा चेहरे के रूप में अनूप सेमवाल की केदारनाथ से मजबूत दावेदार

-हिंदूवादी नेता के रूप में है पहचान
-27 वर्षो से जुड़े हैं जन आंदोलनों से

अगस्त्मयुनि: भाजपा युवा मुख्यमंत्री युवा सरकार के नारे को बुलंद कर रही है। केदारनाथ से युवा चेहरों पर पार्टी की नजर है। इसी कड़ी में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से युवा व भाजपा से 27 वर्षो से जुड़े वर्तमान में जिला महामंत्री अनूप सेमवाल की दावेदारी मजबूती से उभरी है। जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनूप की आम कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र में एक जनआंदोलन के नायक के रूप में पहचान है।अनूप ने पार्टी हित को हमेशा सर्वोपरी माना। उनके संघर्ष व अनुभवों के आधार पर उनकी दावेदारी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से काफी मजबूती से उभरी है। प्रदेश में हिंदूवादी नेता के रूप में ही उनकी पहचान है। केदारघाटी में एक कट्टर हिन्दूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। वह जैसे ईसाईयों के लिए वेटिकन सिटी पवित्र है, यहूदियों के लिए यरूशलम, मुसलमानों के लिए मक्का-मदीना, वैसे ही हिन्दूओं के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड की केदारघाटी को मान्यता देने की उठाते रहते हैं।

भाजपा के युवा नेता अनूप सेमवाल बाल स्वंयसेवक के रूप में 1994 से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी षरिषद के सक्रीय कार्यकर्ता के रूप में कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया, जन आंदोलनों में सक्रीयता को देखकर विद्यार्थी परिषद ने 2001-2003 तक परिषद का जिला प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई संगठन की अच्छी समझ ओर संगठनकर्ता होने के चलते अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकतर छात्र संघ के नेताओं को जीत दिलाई। कई सैकड़ो कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद से जोड़ा। जो आज भी संघ के कई आनुषंगनिक संगठन एवं भाजपा में सक्रीय भूमिका में हैं। विद्यार्थी परिषद में 4 वर्ष पूर्णकालिक संगठन मंत्री रहकर संगठनकर्ता के रूप मे घर से बाहर रहकर पौड़ी ओर देहरादून में विद्यार्थी परिषद को मजबूत किया।युवाओं में अच्छी पकड़ के चलते भाजपा युवा मोर्चा ने 2010 में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कंडारी के साथ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। युवा मोर्चा की लाल चौक पर तिरंगा फेहराने की तिरंगा यात्रा के गढ़वाल संयोजक रहे। गढ़वाल के सैकड़ों युवा जम्मू बार्डर पर उधमपुर में गिरफतारी दी, सफल कार्यकाल को देखकर 2013 में युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ थपलियाल के साथ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पौड़ी एंव चमोली जनपद के प्रभारी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गयी। भारतीय जनता पार्टी में 2015 प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया। केदारनाथ विधानसभा में आपकी पहचान युवा नेता के रूप में विधानसभा 2017 में मजबूत दावेदारी थी। पार्टी ने जिला संगठन की जिम्मेदारी को निर्वहन करने के लिए जिला महामंत्री के रूप में संगठन की कमान दी। जिसे बाखूबी से निभाया, फिर 2019 में दुबारा भाजपा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी। एक अच्छे संचालनकर्ता भी हैं। कार्यकर्ताओं के बीच आपकी छवि एक ईमानदार ओर संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में है।

संधर्ष की बात करें तो छात्र जीवन से लेकर युवामोर्चा ओर भाजपा जिला महामंत्री तक की जिम्मेदारी में कई छात्र आंदोलनों ओर जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई, पुलिस ने मुकदमें भी दर्ज किए। केदारनाथ क्षेत्र से भाजपा जनसमस्याओं व जनसरोकारों से जुड़े कई आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही। इस बार विधानसभा चुनाव में एक युवा, संधर्षशील चेहरे के रूप में भाजपा की ओर से मजबूत दावेदार के रूप में है।

पार्टी हाई कमान युवा मुख्यमंत्री युवा सरकार के नारे को बुलंद कर रही है। केदारनाथ से युवा चेहरे के रूप में पार्टी 38 साल के युवा अनूप सेमवाल को मैदान में उतार सकती है। मीडिया मैनेजमेंट ओर सोशियल मीडिया मैनेजमेंट के लिये भी पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा की ओर से कोविड के दौरान सेवा ही संगठन अभियान का सफल संचालन किया। मास्क वितरण से लेकर दवाई किट वितरण, सेनिटाईजर वितरण, भोजन किट वितरण, जरूरतमंदों की मदद, अगस्त्यमुनि हास्पिटल में कोविड कर्फू के दौरान बीमार लोगों एंव महिला डिलीवरी के दौरान मरीज ओर परिजनों के भोजन कपड़ों की व्यवस्था नि:शुल्क सेवा कार्य किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments